नोएडा, फरवरी 20 -- नोएडा। फेज-1 थाने की पुलिस ने ठेके बंद होने के बाद रात में शराब की तस्करी करने वाले तस्कर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सेक्टर-16 के जेजे कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय आसिफ रजा के रूप में हुई। आसिफ के पास से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह बीते कई महीने से नोएडा के अलग-अलग हिस्से में शराब की तस्करी कर रहा है। वह तस्करी कर तीन गुना मुनाफा कमाता है। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास पता करने में जुट गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...