सहरसा, जनवरी 13 -- पतरघट, एक संवाददाता। पतरघट पुलिस ने रविवार रात गुप्त सूचना के आधार पर जम्हरा काली स्थान चौक से 12 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पतरघट थाना के वांछित अभियुक्त जम्हरा वार्ड 9 निवासी संजू सिंह क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल को भेजा गया। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से शराब बरामद हुई। पूछताछ में शराब पीने की पुष्टि ब्रेथ एनालाइजर से हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि संजू सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...