भागलपुर, फरवरी 20 -- थाना क्षेत्र के दिलगौरी बिंद टोला में होली पर्व से पूर्व पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार पर प्रहार कर उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव के तीन घरों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से 62 लीटर तैयार देसी शराब बरामद की, वहीं लगभग 1000 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब को नष्ट कर दिया। इसके अतिरिक्त दो किलो कच्चा महुआ जावा, 17 पीस नवसादर टिकिया, 500 ग्राम ईस्ट सहित एक बाइक भी बरामद किया। पुलिस ने तस्कर के घर में मिट्टी खोद अंदर रखे अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी मुकेश ब...