मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शराब तस्कर का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने सीतामढ़ी पुलिस सोमवार को काजी मोहम्मदपुर थाने पर पहुंची। सीतामढ़ी के महिंद्रवारा थाने के जमादार रघुनंदन यादव ने बताया कि आरोपित आमगोला इलाके का रहने वाला है। महिंद्रवारा थाने में 2020 में नौ अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने गश्त के दौरान 14 लीटर शराब के साथ बाइक जब्त की थी। इस दौरान उसपर सवार दो युवक फरार हो गए थे। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर तस्कर के नाम व पते का सत्यापन और आपराधिक इतिहास पता कर रही है। काजी मोहम्मदपुर पुलिस उसके नाम व पता के सत्यापन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.