पटना, अप्रैल 10 -- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। तस्करों के विरुद्ध अपराध नियंत्रण कानून (सीसीए) के तहत कार्रवाई की जा रही है। मंत्री गुरुवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन-सुनवाई के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि शराबबंदी कानून के लागू होने से सामाजिक में उल्लेखनीय सुधार आया है। विशेष रूप से महिलाओं के विरुद्ध होने वाली घरेलू हिंसा की घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने आरोप भी लगाया कि राजद सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री आवास में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था। इसलिए, तेजस्वी यादव को आपराधिक घटनाओं पर सवाल उठाने से पहले अपने अतीत पर एक बार जरूर नजर डालनी चाहिए। इस मौके पर परिवाहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.