देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी से बिहार में शराब तस्करी बढ़ गई है। सड़क मार्ग पर पुलिस की सख्ती बढ़ी तो इन दिनों ट्रेन के रास्ते तस्कर शराब की खेप बिहार पहुंचा रहे हैं। आए दिन रेलवे स्टेशनों से पकड़ी जा रही शराब की खेप इसकी पुष्टि कर रही है। जीआरपी की सख्ती के बाद भी ट्रेन से शराब तस्करी नहीं रुक रही है। आसानी से बैग में भर कर बिहार में शराब की खेप तस्कर पहुंचा दे रहे हैं। पहले बिहार से यूपी में शराब की तस्करी होती थी, क्योंकि बिहार के शराब की कीमत यूपी की शराब से कम हुआ करती थी, लेकिन 2016 अप्रैल माह में बिहार सरकार ने शराब बेचने व पीने पर रोक लगा दिया और बंदी के बाद यूपी के रास्ते बिहार में शराब की खेप पहुंचने लगी। सड़क पर पुलिस की सख्ती बढ़ी तो अब शराब तस्कर ट्रेन को तस्करी के लिए सबसे महफूज मान लिए हैं। शराब तस्कर बै...