हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 11 -- बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को शराब तस्करों का पीछा कर रही जगदीशपुर उत्पाद थाने की बोलेरो गाड़ी पलट गयी। उसमें होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई, जबकि एएसआई समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को पटना रेफर कर दिया गया है। हादसे में उत्पाद विभाग की बोलेरो गाड़ी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। मृतक और घायल सभी जगदीशपुर उत्पाद थाने में पोस्टेड थे। हादसा शनिवार की शाम गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कटेया रोड में पहरी बाबा ब्रह्मस्थान के समीप हुआ। मृत होमगार्ड जवान खवासपुर थाना क्षेत्र के हरि के टोला गांव निवासी त्रिलोकी नाथ यादव के 35 वर्षीय पुत्र संजय कुमार यादव थे। घायलों में अरवल जिला के अरवल थाना क्षेत्र के मोठा गांव निवासी एएसआई मो.जमील अख्तर, बिहिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.