पटना, फरवरी 10 -- दानापुर स्थानीय पुलिस ने गोला रोड स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में छापेमारी कर आठ शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 35 बोतल अंग्रेजी शराब और चार लाख 16,500 रुपये बरामद हुए। सभी तस्कर गोला रोड इलाके में मांग पर शराब सप्लाई करते थे। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि गोला रोड स्थित एसएस अपार्टमेंट में गुप्त सूचना पर अनिश कुमार के फ्लैट में छापेमारी की। जहां आलमीरा और पलंग के अन्दर बने बॉक्स में छुपा कर रखी विभिन्न ब्रांड की 35 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई। साथ ही 4 लाख 16,500 रुपये मिले। पूछताछ में अनिश कुमार ने बताया कि शराब राहुल कुमार और शिलानाथ गुप्ता का है। जो हमलोग बेचने के लिए मंगाकर रखते हैं। गिरफ्तार तस्करों में अनिश कुमार, मूलरूप से सोनबरसा बक्सर, राहुल कुमार वार्ड-16 गर्दनीबाग, शिलानाथ ग...