गुड़गांव, जनवरी 28 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी के सिग्नेचर टावर स्थित चर्चित शराब ठेके द ठेका के जरिए चल रहे करोड़ों रुपये के अंतरराष्ट्रीय शराब तस्करी रैकेट में स्थानीय अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस घोटाले के मुख्य मास्टरमाइंड और 50 प्रतिशत के हिस्सेदार सुग्रीव कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने माना कि यह मामला केवल टैक्स चोरी का नहीं, बल्कि एक सुनियोजित आपराधिक साजिश का हिस्सा है। गोवा और महाराष्ट्र का कोटा गुरुग्राम में डाइवर्ट जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जो विदेशी शराब बॉन्ड-टू-बॉन्ड ट्रांसफर के नियमों के तहत गोवा और महाराष्ट्र भेजी जानी थी, उसे अवैध रूप से रास्ते में ही उतारकर गुरुग्राम के बाजार में बेच दिया गया। आबकारी विभाग और पुलिस की छापेमारी में द ठेका से तीन हजार 821 पे...