पटना, दिसम्बर 12 -- शराब तस्करी मामले में कंपनी से लेकर डिलीवरी ब्वॉय की चेन को पुलिस खंगालेगी। इसके लिए थाना स्तर पर एक-एक टीम गठित की जा रही है। शराब तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। गुरुवार को पटना के कई थानों का निरीक्षण के बाद पटना रेंज के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा ने यह निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान यह पता चला कि तस्करों की गिरफ्तार और जेल भेजने की कार्रवाई के बाद अनुसंधान कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। इसे देखते हुए आईजी ने कई स्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शराब किस राज्य में बनी है। कंपनी के अधिकारी कौन हैं? इसके बारे में जानकारी लेने को कहा गया है ताकि तस्करों की चेन को तोड़ा जा सके। कंपनी ने शराब की कहां सप्लाई की गई था? जहां सप्लाई की गई थी वहां से किस व्यक्ति ने शराब उठायी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.