गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- लोनी। आबकारी विभाग ने बुधवार सुबह लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र से शराब तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से हरियाणा मार्का शराब और दो स्कूटी मिली हैं। आबकारी निरीक्षक अनुज वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि माही वाटिका कॉलोनी में छापेमारी की थी। एक काले रंग की कार यहां के गोदाम पर आकर रुकी थी। इसके पीछे दो स्कूटी सवार युवक मौके पर पहुंचे। इसी दौरान कार से एक युवक बाहर आया और डिग्गी से शराब की पेटी निकाल कर स्कूटी पर रखने लगा। तुरंत टीम ने छापेमारी कर दो शराब तस्करों को दबोच लिया, जबकि कार समेत दो आरोपी भाग गए। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि कार चालक हिमांशु निवासी संतोषपुर, बागपत और शिव निवासी हर्ष विहार, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। भागने वालों की पहचान आकाश निवासी बाग...