हजारीबाग, फरवरी 9 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। जिले के एडीशनल एसपी अमित कुमार की सक्रियता के कारण घटना के तीन दिन बाद शराब के मुख्य कारोबारी विजय कुमार पिता सरयु महतो को रांची से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामलें में पांच फरवरी को स्विफ्ट डिजायर के चालक को 10 लाख कीमत के शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इस मामले में पहले ही पुलिस ने अमर कुमार पिता दिलीप प्रसाद, निवासी ग्राम अम्बा, थाना आमस, जिला गया (बिहार) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया था। शराब के मुख्य कारोबारी रांची के गरबा निवासी विजय कुमार पिता सरयु महतो को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...