औरंगाबाद, सितम्बर 25 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में नामजद अभियुक्त विकास भुईयां को गिरफ्तार किया है। बर्छीवीर निवासी महेंद्र भुईयां का पुत्र विकास शराब के अवैध कारोबार में शामिल था। उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर छापेमारी की। छापेमारी में विकास को पकड़ लिया गया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...