गोपालगंज, फरवरी 8 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने शराब बरामदगी से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार तस्कर भोरे थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी बुलेट तिवारी बताया गया है। बीते वर्ष 20 सितंबर को कटेया थाना क्षेत्र के चौतरवा के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 493.6 लीटर देशी शराब बरामद की थी। जांच के दौरान वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार कटेया। स्थानीय पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के जयपुर निवासी सरवर अली बताया है।जानकारी के अनुसार, कंचनपुर निवासी अमरेश...