देवरिया, फरवरी 13 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। तेज रफ्तार से जा रही एक शराब डिलीवरी वाहन ने ऑल्टो कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पूछताछ में जुट गई। कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा मोड़ निवासी गौरव मिश्रा और ऋचा मिश्रा गोरखपुर से डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहे थे। वे लोग अभी सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर स्थित रामपुर मोड़ के समीप पहुंचे थे कि उनकी कार में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण उन्होंने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया था और मिस्त्री की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार देवरिया के तरफ से आ रही शराब की डिलीवरी पिकअप वाहन ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे इस घटना के बाद मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.