आगरा, फरवरी 4 -- नगर निगम के प्रतिबंधित प्लास्टिक विरोधी अभियान के तहत नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती शुरू हो गई है। प्रवर्तन दल ने शराब ठेकों के पास संचालित कैंटीनों पर छापामारी की। सदर भट्ठी क्षेत्र में कुलदीप की कैंटीन और हींग की मंडी क्षेत्र में सुनील की कैंटीन में प्रतिबंधित प्लास्टिक गिलासों का उपयोग पाया गया। मौके से बड़ी संख्या में प्लास्टिक गिलास बरामद किए गए। दोनों संचालकों से जुर्माना वसूला गया और भविष्य में दोबारा उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...