शामली, नवम्बर 27 -- ग्राम रंगाना के निकट मैं रोड स्थित शराब के ठेके में बीती रात अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर हजारों की नगदी व शराब, बीयर की कैन चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा निवासी सुमित राठी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि ग्राम रंगाना के निकट मैन रोड पर उनकी पत्नी के नाम से शराब का ठेका है। बीती रात अज्ञात चोरों ने ठेके की दीवार तोड़कर अंदर रखी नौ पेटी शराब, एक पेटी पव्वा, 17 कैन बीयर तथा करीब दो हजार की नगदी चोरी कर ली। घटना का पता सुबह दुकान खुलने पर चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...