फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शराब ठेके के सेल्समैन को पीटकर बाइक लूट ली गयी। घटना शहर के बाईपास पर हुयी है। इसमें अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस इसमें जांच कर रही है। मऊदरवाजा थाने के खगऊ गांव निवासी मदनलाल जसमई दरवाजे पर देशी शराब के ठके पर सेल्समैन का काम करते हैं। 1 दिसंबर की रात 10:30 बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। जब वह बाईपास पर एक हौटल से आगे पहुंचे कि तभी सड़क किनारे दो लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर बाइक लूट ली। घटना को देखते हुये सेल्समैन ने यूपी 112 को जानकारी दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मदनलाल ने अज्ञात लुटेरो के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में बाइक लूट ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। उसने बताया कि जब वह ष्घर जा रहा था तो रास्ते में सड़क किनारे दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.