आगरा, दिसम्बर 22 -- यमुना ब्रिज स्थित शराब ठेके के सामने फुटपाथ पर अवैध रूप से संचालित की जा रही कैंटीन को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। एक व्यक्ति ने फुटपाथ पर कब्जा कर चाय, नमकीन आदि बेचने के लिए कैंटीन खोल ली थी, जिससे न केवल पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, बल्कि चौराहे पर लगातार जाम की स्थिति भी बनी रहती थी। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि शराब ठेके के समीप कैंटीन लगने के कारण यहां लोगों की भीड़ जुटने लगी थी, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग के चलते दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई थी। मामले को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम प्रशासन से शिकायत की गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए निगम की टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से बनाई गई कैंटीन को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.