गाज़ियाबाद, नवम्बर 16 -- धार्मिक स्थल, स्कूल और कोचिंग सेंटर के पास दुकान खोलने से नाराजगी ट्रांस हिंडन, संवाददाता। अर्थला में चल रहे शराब ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर रविवार को महिलाओं ने ठेके पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं दोपहर से ही ठेके के बाहर एकत्र हुई और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गई। महिलाओं का कहना था कि ठेके के कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ गया है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास शराब ठेके को बंद कराने को लेकर महिलाएं रविवार दोपहर में ठेके पर पहुंची। महिलाओं के बताया कि शराब की यह दुकान कई वर्ष पुराने धार्मिक स्थलों, स्कूल और कोचिंग सेंटर के पास है। मानकों के अनुसार ऐसी दुकानें धार्मिक स्थल और शिक्षण संस्थान के पास नहीं होनी चाहिए। धरने पर बैठी महिलाओं ने ...