मैनपुरी, जनवरी 3 -- क्षेत्र के ग्राम शिवपुरा में शराब ठेके को लेकर चल रहा विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार को रजवाना रोड पर प्रस्तावित नए शराब ठेके के विरोध में ग्राम दुर्गापुर की महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं कस्बा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचीं और प्रदर्शन करते हुए ठेका न खोले जाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा ग्राम अपूरपुर में प्रस्तावित शराब के ठेके को पहले ग्राम शिवपुरा में खोला गया था। वहां विरोध होने पर ठेका संचालकों ने विगत दिवस ग्राम दुर्गापुर के निकट एक दुकान पर शराब बिक्री शुरू कर दी। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर पहुंचीं, जहां ठेका संचालकों द्वारा उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। इस घटना में अनार कली एवं रामनंदिनी घायल हो गईं, जिससे ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.