अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अहिरौली थाना क्षेत्र के अवधि का पूरा गांव के निकट सोमवार दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सोमवार दोपहर करीब अवधि का पूरा गांव के स्थित देशी शराब की दुकान के निकट अचानक एक युवक की तबियत बिगड़ गई। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसकी पहचान अहिरौली थाना क्षेत्र के मरथुआ सरैया निवासी पवन (40) पुत्र गिरधारी के रूप में हुई। सीएचसी कटेहरी के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अहिरौली सुनील कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.