रुडकी, जनवरी 1 -- लक्सर, संवाददाता। शराब ठेकेदार पर गोली चलाने के मुकदमे में बयान बदलने के लिए वादी को धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक नामजद तथा चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। खेड़ी कलां गांव निवासी ठेकेदार सुशील कुमार परिवार समेत लक्सर में गन्ना समिति रोड पर अपने मकान में रहते हैं। नवंबर 2024 में शाम को वे दुकान से लौटकर अपने घर में घुस रहे थे। तभी कुछ बदमाशों ने उनके ऊपर तमंचों से फायरिंग की थी, हालांकि गोलियां उन्हें नहीं लगी थी। इसमें मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सचिन, अंकुश और गोल्डी नामक युवक को जेल भेजा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.