चंदौली, अप्रैल 5 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शाहकुटी रावत बस्ती और कालीमहाल में महिलाओं का धरना प्रदर्शन पांचवे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। महिलाएं और पुरुष बस्ती के पास से शराब के नए ठेके के दुकान को वहां से हटाने की मांग पर अड़े हैं। वहीं धरना स्थल पर पहुंचे सपा नेता चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि गरीबों की बस्तियों के पास शराब का ठेका खोलकर सत्तापक्ष के लोग उनके बच्चों को नशे की आग में झोंकना चाहते हैं। आरोप लगाया कि महिलाएं, स्कूली बच्चों से लेकर पुरुष इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन जिला और पुलिस प्रशासन अब तक इस समस्या का समाधान नहीं निकाल पाया है। उन्होंने शराब ठेका को बंद कराने की मांग की है। कहा कि गली-मोहल्ले में शराब का ठेका होने के कारण पूर्व में कई बड़े अपराध भी हुए है। यहां तक कि हत्या जैसी वारदात को भी अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.