मथुरा, फरवरी 7 -- थाना बलदेव के अंतर्गत गांव दघैंटा स्थित विद्यालय के समीप चल रहे कंपोजिट शराब के ठेके पर शुक्रवार शाम महिला-पुरुषों ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। इससे अफरातफरी मच गयी। इस दौरान ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कर शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गांव दघैंटा स्थित विद्यालय के समीप कंपोजिट शराब का ठेका संचालित है। थानाध्यक्ष बलदेव पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे गांव दघैंटा स्थित शराब ठेके पर दर्जनों महिला-पुरुषों ने पहुंच कर ठेका बंद कराने की मांग करते हुए हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। इससे शराब के ठेके और आसपास आसपास अफरा तफरी मच गयी। उपद्रव व पथराव की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को शांत किया। पुलिस ने पीड़ित मैना निवासी गांव मडौरा,...