फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- थाना खैरगढ़ में नितिन निवासी पृथ्वीपुर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह पृथ्वीपुर पर कंपोजिट देशी और वीयर की दुकान पर सेल्समैन है। दुकान पर विशाल पुत्र बदन सिंह निवासी फतेहपुरा आया और एक पेटी शराब सत्येंद्र सिंह प्रधान पति ग्राम पंचायत दरिगपुर के नाम पर उधार मांगने लगा। जब उधारी देने से मना किया तो आरोपी ने गाली गलौज की। इसके बाद फोन करके अपने साथी सत्येंद्र यादव, कुलदीप, सनी को बुला लिया और मारपीट कर दी। इसके बाद ठेका बंद कराने की धमकी देकर भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...