उन्नाव, फरवरी 8 -- उन्नाव, संवाददाता। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के हिन्दूखेड़ा गांव में शराब ठेका के पास तालाब किनारे शुक्रवार दोपहर युवक का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार दोपहर डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई। लखनऊ में थानाक्षेत्र बंथरा के हिन्दूखेड़ा मजरा पहाड़पुर गांव का 40 वर्षीय मनीराम पुत्र स्व. जमुना मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पांच बजे घर से निकला था। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के हिन्दूखेड़ा गांव स्थित किसी लड़की की बारात में जाने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि सोहरामऊ थानाक्षेत्र के हिन्दूखेड़ा गांव स्थित ठेका पर शराब पी। उसके बाद दोपहर में ठेका के पास स्थित तालाब किनारे उसका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.