सीतामढ़ी, फरवरी 19 -- सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर ई-रिक्शा में लादकर लायी जा रही 237 बोतल शराब को भिठ्ठा थाना की पुलिस ने चकनी गांव के निकट जब्त करते हुये दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान भिठ्ठा थाना पुलिस ने ग्राम चकनी के समीप कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में नेपाली सौफी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से कुल 237 पीस नेपाली सौफी शराब (कुल मात्रा 71.1 लीटर) जब्त किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के झझीहट गांव निवासक उमेश मलिक के पुत्र रामबाबू कुमार व रामजीवन ठाकुर के पुत्र सुभाष कुमार तथा दरभंग जिला के लहेरियासराय निवासी राजू मलिक के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के साथ ई-रिक्शा को जब्त...