दरभंगा, जनवरी 3 -- दरभंगा। हायाघाट थाना क्षेत्र के रमौली गांव में कथित रूप से घर के पीछे झाड़ी में शराब छिपाने से मना करने पर उचक्कों ने परिवार के पांच सदस्यों पर हमला कर दिया। घटना गत एक जनवरी की रात की बताई जा रही है। उचक्कों के हमले में घायल लोगों को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया गया। घायलों में से एक अजय राम ने बताया कि उनका घर रमौली गांव में है। उन्होंने कहा कि उनके घर के पीछे कुछ लोग रोज शराब पीते हैं। वे शराब माफिया के साथ मिलकर घर के पीछे स्थित झाड़ियों में जंगल में शराब के कार्टन छुपा रहे थे। जब उनका विरोध किया गया तो वे लोग उनके साथ मारपीट करने लगे। अजय के अनुसार, घटना की सूचना उन्होंने डायल 112 पर दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और थाने में आवेदन देने की बात कहकर लौट गई। इसके बाद रात करीब 9:30 बजे बदमाशों ने संगठित होकर उनके घर पर धा...