मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने के रसूलपुर में रविवार तड़के शराब की छापेमारी के नाम पर पुलिस बनकर पहुंचे बदमाश घर को बाहर से बंद कर बथान से आठ बकरियां उठा ले गए। बदमाश स्कॉर्पियो से पहुंचे थे। मामले में पीड़ित शंकर राम ने अहियापुर थाने में शिकायत की है। पुलिस को पीड़ित ने बताया है कि कुछ लोग बथान में घुस आए और बकरियों को स्कॉर्पियो में लादने लगे। बकरियों के मिमियाने की आवाज सुनकर जब बाहर निकलने की कोशिश की तो घर बाहर से बंद था। पीड़ित ने जब बाहर से आवाज दी तो बदमाशों ने खुद को पुलिस बताया। कहने लगे कि तुम लोग शराब बेचते हो। तलाशी ली जा रही है। शक होने पर जब खिड़की से झांककर देखा तो बदमाश बकरियों को गाड़ी में लादते नजर आए। शोर मचाया तो सभी वाहन लेकर एनएच की ओर भाग गए। बदमाशों के हाथ में बंदूक और चाक...