नई दिल्ली, अगस्त 12 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की कथित शराब घोटाले से जुड़ी एक याचिका पर मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों नेताओं ने इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज केस को रद्द करने की मांग की है। हालांकि, अदालत ने दोनों ओर से कुछ दलीलों को सुनने के बाद सुनवाई को तीन महीने के लिए टाल दिया। दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की ओर से इस दलील के साथ ईडी ईडी केस को रद्द करने की मांग की थी कि मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं ली गई थी। आम आदमी पार्टी की ओर से पेश हुईं वरिष्ठ वकील रेबेका जॉन ने कहा कि मैं जिस आधार पर कार्यवाही को चुनौती दे रही हूं वह है- मंजूरी की कमी। ईडी की ओर से पेश हुए अडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि मंजूरी ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.