रांची, जून 18 -- रांची, संवाददाता। राज्य में 38 करोड़ रुपए से अधिक के शराब घोटाले से जुड़े मामले में अनुसंधान पदाधिकारी ने सात आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तार वारंट प्राप्त कर लिया है। इससे आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को गिरफ्तार वारंट का आवेदन दिया था, जिसे एसीबी कोर्ट ने अनुमति प्रदान की। आईओ ने महाराष्ट्र और गुजरात के सात आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट प्राप्त कर लिया है। इसमें गुजरात के विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विस एंड कंसल्टेंट से जुड़े बिपिन जादवभाई परमार, महेश शेडगे, परेश अभेसिंह ठाकोर और बिक्रमसिंह अभीसिंह ठाकोर शामिल हैं। जबकि, महाराष्ट्र के मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े जगन तुकाराम देसाई, कमल जगन देसाई और शीतल जगन देसाई का नाम शामिल हैं। एसीबी अब तक 16 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.