नई दिल्ली, फरवरी 21 -- आंध्र प्रदेश पुलिस की एसआईटी ने 3500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में शनिवार को एपीएसबीसीएल के पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) डी. वासुदेव रेड्डी को गिरफ्तार किया है। घोटाले के दूसरे आरोपी रेड्डी को 2019 और 2024 के बीच वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान एक्साइज पॉलिसी लागू करने में कथित गड़बड़ियों के लिए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद, उन्हें एक लोकल कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड रिपोर्ट में कहा गया कि अपराध की गंभीरता, संलिप्तता को देखते हुए, आरोपी को गिरफ्तार करना जरूरी है। पुलिस के अनुसार, आईआरटीएस अधिकारी रेड्डी कथित तौर पर अपराध की योजना बनाने, उसे अंजाम देने और उससे प्राप्त धन से अवैध रूप से आर्थिक लाभ लेने में शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.