रांची, जून 10 -- रांची। शराब घोटाले में आरोपी रांची के ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को एसीबी कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की केस डायरी की मांग की। साथ ही अगली सुनवाई की तारीख 20 जून निर्धारित की है। विनय सिंह जेल में बंद तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे के करीबी हैं। एसीबी पूछताछ के लिए कई समन कर चुका है। बावजूद पूछताछ के लिए एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। उसने अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए 29 मई को याचिका दाखिल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.