एक संवाददाता, फरवरी 10 -- शराबबंदी वाले बिहार के समस्तीपुर में दारू पकड़ने गई पुलिस को रुपयो से भरा बैग मिल गया। बैग में इतने रुपये थे कि नोट गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। यह बैग पुलिस को सड़क किनारे एक झोपड़ीनुमा घर से मिला। पुलिस ने झोले से कुल 43 लाख 94 हजार 500 रुपये (लगभग 44 लाख) नकद बरामद किए हैं। इतनी बड़ी रकम मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी अरविंद प्रताप सिंह भी मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सैदपुर बाजार समिति के निकट सड़क किनारे स्थित कृष्णा राय के झोपड़ीनुमा घर में शराब रखी है। चकमेहसी थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में जब पुलिस टीम ने वहां दबिश दी तो शराब की जगह कार्टून के अंदर झोले में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.