मधुबनी, जनवरी 3 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। शराब की बोतल खरीद बिक्री करने का वीडियो वायरल होने पर की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। एसपी योगेंद्र कुमार के आदेश पर वीडियो में दिख रहे तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ है। वीडियो में औंसी थाना क्षेत्र में तीन व्यक्ति शराब की बोतल खरीद-बिक्री करते दिख रहे हैं। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए औंसी मल्लाह टोल के अनिल सहनी पिता किशोरी सहनी एवं धनपत सहनी पिता परीक्षण सहनी को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में दिख रहे तीसरे की पहचान कर ली गई है। औंसी थाना में बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत तीनों पर एफआईआर दर्ज की गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी...