चंदौली, जनवरी 8 -- नौगढ़। क्षेत्र के मझगावां गांव स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के सेल्समैन उज्वल जायसवाल के साथ बीते दो दिनों पूर्व मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई करने में जुटी है। सेल्समैन ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते मंगलवार की देर शाम कुछ युवक दुकान पर पहुंच गाली-गलौज देने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी डंडा से सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि अरापियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...