कटिहार, जनवरी 17 -- कटिहार, एक संवाददाता ढ़ाई लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक कवि गुरु एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान वैशाली निवासी विजय कुमार के रूप में हुआ है। थानाध्यक्ष अलाउद्दीन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शराब बंदी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया। मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...