गोपालगंज, फरवरी 2 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया थाना क्षेत्र के सदौवा एवं सिकटिया गांव में रविवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला सहित दो लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया । 70 लीटर से अधिक शराब बरामद की गई ।थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि रविवार की शाम बरहिमा टोल प्लाजा के समीप गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर सदौआ गांव निवासी रंजीत कुमार शर्मा के घर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान वहां से 47.310 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद मिली एक अन्य गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सिकटिया गांव में सुनीता कुमारी के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वह अपने आंगन में देसी शराब बेचते हुए पाई गई। तलाशी में 23 लीटर देशी शराब बरामद की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...