बेगुसराय, दिसम्बर 26 -- बखरी।‌ पुलिस ने बगरस गांव से शुक्रवार को शराब बरामदगी के साथ ही एक महिला को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अभियुक्त महिला बगरस गांव वार्ड नंबर-चार निवासी राजेश कुमार की पत्नी सुनैना कुमारी है। गुप्त सूचना के आधार पर बगरस गांव में छापेमारी की गई जिसमें उक्त महिला को 12 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...