पूर्णिया, जनवरी 31 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र एवं डेंगराह ओपी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से विदेशी शराब की खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान न बताया कि बायसी बाजार गांधी चौक के समीप छापेमारी में दो लीटर 940 एमएल विदेसी शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी में किशन ऋषि उम्र 24 वर्ष और शिवनंदन ऋषि उम्र 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पिता-पुत्र हैं और बायसी थाना क्षेत्र के बायसी बाजार गांधी चौक रहने वाले हैं। दूसरी ओर, डेंगराह ओपी क्षेत्र के दालकोला चेक पोस्ट के समीप जांच के क्रम में एक आरोपी को डेढ़ लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि जांच के क्रम में डेढ़ लीटर विदेशी शराब के साथ राज कुमार उम्र 1...