बगहा, नवम्बर 18 -- चौतरवा। थाना की पुलिस ने अवैध शराब धंधेबाजों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत तीन लीटर चुलाई शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया की अवैध शराब धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की सलहा बरियारवा के सलहा में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है जिसके बाद उक्त जगह छापेमारी अभियान चलाया गया तो वहा से तीन लीटर चुलाई शराब के साथ शराब धंधेबाज दशरथ राम को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद विधि संवत करवाई करते हुवे धंधेबाज को जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि पुलिस लगातार शराबियो को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...