गोपालगंज, जनवरी 31 -- फुलवरिया। श्रीपुर पुलिस ने शनिवार को मिश्र बतरहां बाजार स्थित मुख्य सड़क पर वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 69 बोतल शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में भोरे थाना क्षेत्र के गोसाईसिया गांव निवासी गौतम मांझी तथा एक विधि विरुद्ध किशोर शामिल है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर गौतम मांझी को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया है। जबकि विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...