औरंगाबाद, जनवरी 22 -- ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा लख स्थित सोन टीला इलाके में बुधवार रात पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 75 लीटर देशी महुआ शराब के साथ शराब निर्माण में संलिप्त तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से तेजपुरा निवासी देवनारायण प्रजापति, विजय प्रजापति और सोहन चौधरी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना क्षेत्र के घटारो गांव से एक शराबी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान घटारो निवासी किशोर कुमार राजवंशी के रूप में हुई है, जो नशे की हालत में हल्ला हंगामा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर शराब सेवन की पुष्टि की। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी चार लोगों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज ...