गोपालगंज, फरवरी 20 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को वाहन जांच अभियान के दौरान 70 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच अन्य तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। यह कार्रवाई कोयलादेवा टोला किशुनदेव छापर गांव के समीप एकडंगा टोला-सेमरा सड़क पर की गई।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि अवर निरीक्षक अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्ती पर थी। शराब बरामदगी को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान करीब छह बाइक पर सवार आठ संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस द्वारा रोककर तलाशी लेने पर तीन बाइक से कुल 70 लीटर शराब बरामद की गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान यूपी के देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाने के चकिया कोठी गांव निवासी धनंजय यादव व अभिषेक यादव तथा मीरगंज थाने के पिपरा खास निवासी अनिरुद्ध प्...