हाजीपुर, फरवरी 12 -- राघोपुर,सं.सू.। जुड़ावनपुर थाने की पुलिस ने राघोपुर पश्चिमी पंचायत में छापेमारी कर 24 लीटर देसी शराब के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेज दिया। जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने बताया कि राघोपुर पश्चिमी पंचायत वार्ड नंबर 10 में छापेमारी कर 24 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी राघोपुर पश्चिमी पंचायत निवासी महेश महतो पिता नवल महतो,विजय महतो पिता स्व.रामेश्वर महतो, मिथिलेश महतो पिता दोनों को गिरफ्तार किया है। देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार गया जेल राघोपुर,संवाद सूत्र। रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने राघोपुर एलटीएफ पुलिस टीम के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर बीते मंगलवार की रात्रि करीब 7:30 बजे में रुस्तमपुर घाट गंगा नदी के किनारे छापेमारी कर 300 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर न्या...