नवादा, नवम्बर 25 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा पुलिस का शराब तस्करी, बिक्री व निर्माण के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर शराब तस्करों समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके से 40 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गयी। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने सिरदला थाना क्षेत्र के कुशाहन गांव में सोमवार को छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान 40 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गयी। मौके से पुलिस ने लालो राजवंशी के बेटे सुरेश राजवंशी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित सिरदला के कुशाहन गांव का रहने वाला बताया जाता है। इस मामले में सिरदला थाने में 24 नवम्बर को कांड संख्या-424/25 दर्ज किया गया। इसके अलावा तीन अन्य आरोपितों को विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.