गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- गोपालगंज,हमारे प्रतिनिधि। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के अरार मोड़, चैनपट्टी एनएच-27 तथा विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र के रमजिता गांव के समीप से 376 बोतल शराब के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करों की तीन बाइक भी जब्त की। गिरफ्तार तस्करों में जादोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के दीपक यादव, कुचायकोट के जिउत बतरहा गांव के अजय कुमार राम, हेमबरदाहा के धनंजय कुमार, राजापुर के भरत पटेल, मोगल अंसारी तथा जादोपुर दुखहरण गांव के नौशाद अंसारी शामिल हैं। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह उत्पाद विभाग की टीम यूपी-बिहार बॉर्डर व एनएच-27 पर वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में सभी स्थानों से शराब के साथ तस्करों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए सभी तस्करों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.