समस्तीपुर, फरवरी 6 -- हसनपुर। हसनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार महिला एवं एक पुरूष को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि सूचना मिली कि ट्रेन से चार महिला एवं एक पुरूष झोले एवं लैडिज फर्श में शराब का पौंच रखी हुई है। सुभाष चौक के समीप तलाशी ली गई। जिस में 180 एमएल का 161 पौच एवं 500 एमएल का बीयर बरामद की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...