मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एक पेटी विदेशी शराब संग गिरफ्तार धंधेबाज विकास कुमार उर्फ नेपाली को पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। उसे रविवार शाम नगर थाने की पुलिस ने छोटी कल्याणी के पास से पकड़ा था। पूछताछ में उसने अपने गिरोह से जुड़े धंधेबाजों का नाम बताया है। नगर थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज के खिलाफ शराब की खरीद-बिक्री की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...